Move to Jagran APP

ब्रजघाट में पॉलीथीन मुक्ति को नमामि गंगे लिखे थैले बांटे

पर्यावरण की रक्षा को जल शक्ति मंत्रालय के अधीन नमामि गंगे गंगा विचार मंच के पश्चिमी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:09 AM (IST)
ब्रजघाट में पॉलीथीन मुक्ति को नमामि गंगे लिखे थैले बांटे
ब्रजघाट में पॉलीथीन मुक्ति को नमामि गंगे लिखे थैले बांटे

गजरौला : पर्यावरण की रक्षा को जल शक्ति मंत्रालय के अधीन नमामि गंगे गंगा विचार मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सह संयोजक अशोक शर्मा व हापुड़ के सह जिला प्रभारी गोपी शर्मा ने ब्रजघाट में कपड़े के 500 सौ थैलों को वितरण कर लोगों को पॉलीथीन के बहिष्कार के लिए प्रेरित किया। पॉलीथीन मुक्ति को नमामि गंगे लिखे यह थैले मंत्रालय से मंच के पदाधिकारियों को प्राप्त हुए थे। इन 500 कपड़े के थैलों का पदाधिाकरियों व कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में वितरण किया। 2020 के टॉप प्रोग्राम में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 120 दिवसीय स्वच्छता अपनाओ कोरोना भगाओ, पर्यावरण की रक्षा करो जीवन को बचाओ कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत धारा 144 एवं शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए यह कार्यक्रम नमामि गंगे के पदाधिकारियों के द्वारा ब्रजघाट में चलाकर श्रद्धालुओं इत्यादि को जागरुक किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.