पुत्रों की मदद से छोटे पुत्र की गोली मारकर हत्या
जमीनी विवाद को लेकर पिता ने अपने पुत्रों संग मिलकर घर पर सो रहे अपने तीसरे छोटे पुत्र राजेन्द्र ( 32) की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक घर के बाहर किराने की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपित ससुर व दो जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपित फरार हैं।
बछरायूं : जमीन के विवाद में ग्रामीण ने अपने पुत्रों संग मिलकर घर पर सो रहे छोटे पुत्र राजेन्द्र ( 32) की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ससुर व दो जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सभी आरोपित फरार हैं।
हत्या की वारदात मोहल्ला बकाबाद की है। यहां पर देवीदयाल का परिवार रहता है। उसके तीन पुत्र संजीव, राजीव व राजेन्द्र हैं। तीनों पुत्रों के परिवार अलग अलग रहते हैं। निकटवर्ती एक ग्राम में 45 बीघा का पुस्तैनी बाग है। इस बाग को लेकर सबसे छोटे बेटे राजेन्द्र का अपने हिस्से को लेकर पिता व भाइयों से विवाद था। सुबह तड़के अज्ञात बदमाश सीढ़ी लगाकर राजेन्द्र के घर में घुसे और सोते राजेन्द्र की खोपड़ी के पिछले हिस्से से तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी गुड्डी जाग गई व हमलावरों को पहचान लिया। हमलावर सीढ़ी के सहारे ही फरार हो गए।
चीख पुकार मचने पर आस पड़ोसी भी दौड़ कर पहुंच गए। राजेन्द्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भी अस्पताल पहुंचे व परिजनों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी गुड्डी ने ससुर व जेठों पर पति की हत्या का आरोप लगाया व इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के पिता देवीदयाल, बड़े भाई राजीव, संजीव, विवेक व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त सीढ़ी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी आरोपित फरार हैं। रिश्तों के खून की हर कोई कर रहा ¨नदा
बछरायूं : कस्बे के जाटव समाज में राजेंद्र का ठीक ठाक रसूख था। वह घर के बाहर ही किराने की दुकान चलाता था। इस कारण उसका अच्छा संपर्क था। सुबह राजेन्द्र की हत्या का पता चला तो हर कोई परिजनों के कृत्य की ¨नदा करते दिखा। लोगों का कहना था कि देवीदयाल के लिए सभी पुत्र बराबर थे। उन्हें बुढ़ापे का ख्याल रखते हुए राजेन्द्र को उसके हिस्से की 15 बीघा जमीन दे देनी चाहिए थी। उधर पत्नी गुड्डी का रोते- रोते बुरा हाल था। वह परिजनों पर लड़ाई झगड़ा करने का आरोप लगा रही थीं। उसने बताया जेठ व ससुर आवासीय मकान भी जबरन खाली करने का दबाब बना रहे थे। नामजदों के पास देखी गई थी सीढ़ी
बछरायूं : पुलिस की मानें तो जांच के दौरान पुलिस को कुछ ठोस सबूत हाथ लगे है। घटना में हमलावरों द्वारा प्रयुक्त की गई सीढ़ी मोहल्ले के कुछ लोगों ने मृतक के भाई राजीव के घर देखी थी। एक दो दिन पूर्व ही राजीव इस सीढ़ी को बाजार से लेकर आया था। पुलिस द्वारा बरामद सीढ़ी भी नई है। फिलहाल अभियुक्त फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थीं। नामजदगी को लेकर सन्देहात्मक स्थिति
मंडी धनौरा : हत्या को लेकर मृतक की पत्नी द्वारा लगाए जा रहे आरोप संदेहात्मक स्थिति बना रहे है। मृतक की पत्नी ने ससुर देवीदयाल पर भी हत्या का आरोप लगाया है मगर देवीदयाल की उम्र 65 साल है। लोगों का कहना था कि वह रात में सीढ़ी के सहारे चढ़ उतरकर भाग नहीं सकता। राजेन्द्र की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ व ससुर सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर गिरफ्तारी को पुलिस भेजी गई है।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक, बछरायूं।