101 छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सांसद
हसनपुर : श्री बिहारी ¨सह त्यागी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रै
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jan 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jan 2018 10:50 PM (IST)
हसनपुर : श्री बिहारी ¨सह त्यागी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सांसद कंवर ¨सह तंवर एवं विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने रहरा में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यहां सांसद ने कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्राओं में से 101 निर्धन छात्राओं की पढ़ाई का हर महीने का शुल्क अपने निजी कोष से भरने का आश्वासन दिया। दोनों अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधतंत्र को विद्यालय के हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र ¨सह, संस्थापक ब्रह्मादत्त त्यागी, प्रबंधक सुमन त्यागी, हरिराज ¨सह त्यागी, मास्टर जयपाल ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, अमरजीत ¨सह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें