पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शोक
कांग्रेसियों ने जगह-जगह शोकसभाएं आयोजित अर्पित किए श्रद्धासुमन जागरण संवाददाता, अमरोहा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। शुक्रवार को जगह-जगह शोकसभाएं आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष चौ.सुखराज ¨सह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को हमेशा याद किया जायेगा। उनकी कमी कांग्रेस को हमेशा खलेगी। उधर काजीजादा स्थित हुसैन हैदर नकवी के आवास पर आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी के निधन गहरा दुख व्यक्त किया और भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की। उधर हुसैन हैदर नकवी ने 19
अमरोहा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। शुक्रवार को जगह-जगह शोकसभा कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज ¨सह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री को हमेशा याद किया जायेगा। उनकी कमी कांग्रेस को हमेशा खलेगी। काजीजादा स्थित हुसैन हैदर नकवी के आवास पर आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी के निधन गहरा दुख व्यक्त किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर हुसैन हैदर नकवी ने 1985 में स्वर्गीय श्री तिवारी के अमरोहा आगमन से जुड़ी यादों को ताजा किया और दिवंगत आत्मा की शांति को दुआ की।
इस अवसर पर हुसैन हैदर, खलीककुज्जमा, नवीन कुमार, परवेज सिद्दीकी, अली वाईस, कमाल हैदर आदि मौजूद थे।
शिवलाल गांधी मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गांधी के कहा कि श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री पद रहकर जनता के हित के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई। पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यहां पर सुरेश लाल, चौ.रामकिशन ¨सह, असलम, लल्ला बाबू, राजेश कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला खेड़ा में हुई शोक सभा में कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश महामंत्री सीमा चौधरी ने कहा कि पार्टी और जनता के हित में किये गये श्री तिवारी के कार्यों के लिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमित कुमार सोनू, आशीष चौधरी, अर्चना चौधरी, मयंक कुमार, आदि मौजूद रहे।