तिगरी से लौटते युवक की हादसे में मौत
जागरण संवाददाता, जोया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह तिगरी से घर वापस लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जोया : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह तिगरी से घर वापस लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में स्वर्गीय बचन ¨सह कश्यप का परिवार रहता है। उनका तेईस वर्षीय बेटा मोनू गुरुवार दोपहर मोटर साइकिल से तिगरी मेला गया था। गुरुवार रात बारह बजे वह तिगरी से घर वापस लौट रहा था। गजरौला- तिगरी मार्ग पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव अस्पताल में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह मृतक की शिनाख्त मोनू के रूप में हुई तो पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन गजरौला अस्पताल पहुंच गए।
बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।