लाडले की सलामती को माताओं ने रखा व्रत
जागरण संवाददाता, अमरोहा : माताओं ने अपने लाडले की सलामती के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखकर लंबी उम्र की की कामना की। पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर ईश्वर से बेटे की हर बला दूर करने की प्रार्थना की। दीपावली से आठ दिन पहले अहोई अष्टमी का त्योहार पड़ता है।
अमरोहा : माताओं ने अपने लाडले की सलामती के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखकर लंबी उम्र की की कामना की। पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर ईश्वर से बेटे की हर बला दूर करने की प्रार्थना की।
दीपावली से आठ दिन पहले अहोई अष्टमी का त्योहार पड़ता है। माताओं के लिए यह पर्व बहुत महत्व रखता है। सभी माताएं पहले से ही सभी तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। बुधवार को भी सभी माताओं ने पूरे दिन निर्जल उपवास रखकर बेटों की सलामती के लिए ईश्वर से कामना की। शाम को विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद अपने बेटों का तिलक किया। उसके बाद बेटों के हाथों से पानी ग्रहण कर व्रत खोला। बेटों ने भी माताओं का आशीर्वाद लिया। मां को दिया तोहफा
अमरोहा : पूरे दिन भूखी प्यासी मां को सरप्राइज देने में बेटे भी नहीं चूके। उन्होंने मां को बेहतर उपहार तो दिए ही उनके साथ पूजा पाठ भी की। इतना ही नहीं उन्होंने मां के साथ पूजा करने के बाद सेल्फी लेकर पर्व को यादगार बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बेटों ने माताओं को गिफ्ट भी दिए।