विधायक ने किया डिजिटल बुक का विमोचन
हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सोमवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल बुक का विमोचन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 10:52 PM (IST)
हसनपुर : विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सोमवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर डिजिटल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा की गई है। कार्यकर्ताओं ने उक्त समाज सेवा का वर्णन अपने डिजिटल बुक तैयार करके किया है। डिजिटल बुक में जनता की सेवा करते हुए चित्र भी लगाए गए हैं। यहां सुशील अग्रवाल, पंकज भटनागर, संजय टाटा, सचिन गुप्ता, राजेश सैनी, कविता सैनी, बहादुर सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज त्यागी, मोहित अग्रवाल, पुरुष अग्रवाल, पवन राज आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें