स्वच्छ भारत का जन अभियान, जाग रहा है हिदुस्तान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी संस्थाओं एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के लिए एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने नगर पालिका से छात्र छात्राओं एवं व्यापारियों के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह नगर स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा आदि मौजूद रहे।
हसनपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी संस्थाओं एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने के लिए एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने नगर पालिका से छात्र छात्राओं एवं व्यापारियों के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, नगर स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा आदि मौजूद रहे। सुखदेवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य परम सिंह एवं अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लायल्स फातिमा एकेडमी कालाखेड़ा हसनपुर में प्रधानाचार्या फरवा हसनैन ने ध्वजारोहण किया। पूनम रस्तौगी, जया मृदुला, फैलिक, फातिमा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एसएलजे डिग्री कालेज एवं एसएलजे पब्लिक स्कूल हाकमपुर में चेयरमैन संजय सिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया। झम्मन लाल पीजी कालेज, सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी, रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर हसनपुर, मौलाना आजाद दरसगाह, जीडी एकेडमी मोरवाली कोठी, ऑक्सफोर्ड साइंस एसोसिएशन में प्लास्टिक हटाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इंगलिश मीडिएम प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में गांधी जंयती पर प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा हसनपुर में प्रधान प्रबंधक एसके सराफ ने ध्वजारोहण किया। किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। चिरंजी लाल कालेज ऑफ एजूकेशन डगरौली, शिक्षा भारती इंटर कालेज रहरा, बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज रहरा, आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर, सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी इंटर कालेज, खुशहाल इंटर कालेज सैमला, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय लालबाग में पूर्व नगर अध्यक्ष मुहम्मद अहमद फारूकी, कनक पब्लिक जूनियर हाईस्कूल देहरी गुर्जर, सैदनगली थाने में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने ध्वजारोहण किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अपने कैंप कार्यालय हसनपुर में गांधी जयंती मनाई। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। विधायक ने लखनऊ में लगाई झाड़ू
हसनपुर: विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर लखनऊ के हिमनगर में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया।