Move to Jagran APP

दो बच्चों का कानून लागू कराएं

दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री को देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन के बैनर के तले रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हजारों लोगों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा केबिनेट मंत्री गिरीराज ¨सह को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह बिल वर्तमान की मांग है। अगर 2019 में यह बिल पारित हो गया तो ठीक है वरना भविष्य में इस बिल के पास होने के कोई संभावना उन्हें नहीं है। भाजपा सरकार इस पर कैबिनेट में बिल लाए व इसे पास कराए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)
दो बच्चों का कानून लागू कराएं
दो बच्चों का कानून लागू कराएं

मंडी धनौरा : दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री को देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

फाउंडेशन के बैनर के तले रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हजारों लोगों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा केबिनेट मंत्री गिरीराज ¨सह को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल वर्तमान की मांग है अगर 2019 में यह बिल पारित हो गया तो ठीक है वरना भविष्य में इस बिल के पास होने के कोई संभावना उन्हें नहीं है।

भाजपा सरकार इस पर कैबिनेट में बिल लाए व इसे पास कराए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव ममता सहगल, सर्वेश शर्मा, कमल कुमार अग्रवाल, कुसुम लता गोयल, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद थे। दोपहर की तपिश भी भीड़ का नहीं डिगा सकी हौसला

मंडी धनौरा: रामलीला मैदान में दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब एक इतिहास रच गया। लोगों से खचाखच भरे मैदान को देखकर मंत्री भी गदगद दिखे। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शहर के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया गया था। इसमें कैबिनेट मंत्री गिरीराज ¨सह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मैदान में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों से भारी संख्या में लोगों में भाग लिया। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण आंचलों से लोग अपने ट्रेक्टर ट्रालियों के सहारे लद कर दो बच्चों के कानून के समर्थन में पहुंचे। रैली में भीड़ का आलम यह था रामलीला मैदान भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। आयोजकों द्वारा मंगाई गई कुर्सियां भी कम पड़ गई थी। वहीं महिला शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं पूरी रैली के दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लिए बैठी दिखाई दी। उधर मैदान में चारों तरफ भारी संख्या में ट्रेक्टर व अन्य वाहन खड़े दिखाई दिए। विभन्न समाजिक संगठनों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

मंडी धनौरा : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले रामलीला मैदान में संपन्न हुई रैली में विभन्न समाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जहां एक तरफ व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के कार्यकर्ता रैली को समर्थन देने पहुंचे व वहीं ब्राह्मण एकता मंच भी दो बच्चों के कानून के समर्थन में दिखाई दिया। अग्रवाल महिला सभा, मां संतोषी भक्त मंडल, जाट कल्याण क्लब, प्रजापित समाज, सैनी सभा आदि इस कानून के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। सभी समाज के लोगों ने देश के विकास के लिए इस कानून को लागू किया जाना जरूरी बताया। इस मौके पर अशोक शर्मा, अनिल जैन, सावन भटनागर, संजय कुमार उर्फ डब्बू फौजी, शलभ भारद्वाज, कुसुम लता गोयल आदि मौजूद थे। अनुशासन की लोग करते दिखे तारीफ

मंडी धनौरा: रैली के दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं में अनुशासन देखते ही बनता था। वहीं वालंटियर भी रैली के दौरान रैली में भाग लेने आए लोगों तक पानी व कुर्सियां पहुंचाने में जुटे रहे। कार्यकर्ता जहां मंच से दूर रहे व व्यवस्था बनाने में रहे। वहीं वालंटियर भी लोगों की सेवा भाव में व्यस्त रहे। हर कोई कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम करता दिखाई दिया।

क्या कहा माननीय ने

देश में बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर समस्या है। जनसंख्या बढ़ने के कारण जहां बुनियादी सुविधाएं भी जनता से दूर हो रही है। वहीं लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुसलिम देशों ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को तरजीह दी है। इसके लिए जनता को एक जुट होना होगा।

कंवर ¨सह तंवर, सांसद। जनसंख्या नियंत्रण को दो बच्चों का कानून की एक मात्र विकल्प है। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं पर जनसंख्या की असर दिखाई दे रहा है। वह इस कानून के साथ है। जनता को इस कानून के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। देश के विकास के लिए यह काननू बनान अत्यंत जरूरी है।

राजीव तरारा, विधायक। दो बच्चों को लेकर सरकार को गंभीर होने की जरूरत है। जब मुस्लिम देशों ने भी जनसंख्या समाधान कानून को अपनाया है तो यहां सरकार क्यों इस काननू से पैर पीछे खींच रही है। इस कानून पर संसद में बिल आना जरूरी है। इस मंच से माध्यम से हम इस पर संसद में बिल लाने की मांग करते है।

अनिल चौधरी, अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन। दो बच्चों का कानून देश के विकास के लिए अहम कदम साबित होगा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रयास इस ओर सराहनीय है। वह भी कानून के समर्थन में है। हर समाज के लोगों को इस काननू से जुड़ने की जरूरत है। आबादी के अनुपात को कम करने में भी यह कारगर साबित होगा।

राजेश सैनी, पालिकाध्यक्ष मंडी धनौरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.