निगरानी आयोग के सदस्य ने दिए समस्या निस्तारण के निर्देश
जोया बुधवार को निगरानी आयोग के सदस्य रामभरोसे वाल्मीकि ने जोया नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
जोया: बुधवार को निगरानी आयोग के सदस्य रामभरोसे वाल्मीकि ने जोया नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों से वार्ता की और ईओ को निस्तारण के निर्देश दिए।
दोपहर ढाई बजे निगरानी आयोग के सदस्य नगर पंचायत दफ्तर पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सफाई कर्मियों से बातचीत की। वेतन, पीएफ आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान कर्मचारियों का फीड बैक लिया गया। ठेका सफाई कर्मी मुनमुन ने नियमानुसार पारिश्रमिक मिलने व ईपीएफ की कटौती होने की बात बताई। इसकी पुष्टि अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला से की गई। पूर्ण जानकारी मिलने पर उन्होंने नपं जोया के कार्यों को कर्मियों के हित में बताया। इस बीच कुछ कर्मचारियों द्वारा गलत सूचनाएं देने की बात सामने आने पर निगरानी आयोग के सदस्य ने कर्मियों को समझाया और पुन: गुमराह न करने की चेतावनी दी। इस दौरान ईओ के अलावा कार्यालय अधीक्षक विजय प्रसाद शर्मा व सफाई नायक आदि मौजूद रहे।