Move to Jagran APP

कोरोना में जानीं किसानों की दुश्वारियां

अमरोहा धनोरा विधानसभा के ग्राम बाखरपुर में लोकदल के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदेव आर्य के आवास पर बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 11:15 PM (IST)
कोरोना में जानीं किसानों की दुश्वारियां
कोरोना में जानीं किसानों की दुश्वारियां

अमरोहा : धनोरा विधानसभा के ग्राम बाखरपुर में लोकदल के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मदेव आर्य के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आओ चलें न्याय पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने गांव के किसानों का हालचाल जाना। कोरोना महामारी के चलते सामने आईं परेशानियों के बाबत पूछा। वहीं रालोद की नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान देशराज सिंह निवासी बाखरपुर को वाशीपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में राजीव मुकारी, धनोरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कपिल चंद्रा, धर्मेंद्र प्रधान, राजवीर सिंह, राजेश पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उधर,जोया ब्लाक की न्याय पंचायत ढयोडी वाजिदपुर में भी इसी तरह बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिह, प्रदेश महासचिव अटल कुमार, पूर्व मंत्री रालोद के वरिष्ठ नेता मनवीर चिकारा, राजवीर सिंह, जगदेव सिंह, सुरेश सिह, तरुण कुमार, महकारसिंह, राजीव मुकारी आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं तरुण कुमार को जोड़ी बाजितपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.