एमडीए कालोनी में इंस्पेक्टर के रिश्तेदार के घर चोरी
नगर की पाश कालोनी में घुसे चोर निर्माणाधीन मकान से जनरेटर का अल्टीनेटर, मार्बल घिसाई मशीन समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बावजूद देरशाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हाईवे किनारे स्थित एमडीए कालोनी नगर की पाश कालोनियों में एक है। वहीं इसी कालोनी में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा समेत कई वीआईपी लोगों के आवास है। जिस कारण इस कालोनी को सुरक्षा की ²ष्टि से सबसे सुरक्षित कालोनी माना जाता है। शुक्रवार की रात चोरों ने इस कालोनी को फिर निशाने पर ले लिया।
गजरौला : नगर की पाश कालोनी में घुसे चोर निर्माणाधीन मकान से जेनरेटर का अल्टीनेटर, मार्बल घिसाई मशीन समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
हाईवे किनारे स्थित एमडीए कालोनी नगर की पाश कालोनियों में एक है। इसी कालोनी में विधायक राजीव तरारा समेत कई वीआईपी लोगों के आवास हैं। इस कारण इस कालोनी को सुरक्षा की ²ष्टि से सबसे सुरक्षित कालोनी माना जाता है। शुक्रवार की रात चोरों ने इस कालोनी को फिर निशाने पर ले लिया। कालोनी निवासी एवं कांट्रेक्टर जीतू यादव का यहां पर ही दूसरा मकान बन रहा है। वह इंस्पेक्टर सतीश यादव का रिश्तेदार है।
रात कालोनी में घुसे चोर निर्माणाधीन मकान से मार्बल पत्थर घिसने वाली छोटी मशीन, छह प्लास्टिक की कुर्सी व बाहर खड़े जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी करके ले गए। सुबह आठ बजे जीतू यादव निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर चोरी गए सामान के बाबत जानकारी कर लौट गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर भी दी, लेकिन देरशाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।