Move to Jagran APP

जान हथेली पर रख बदमाशों से भिड़ गईं माया देवी

डकैती के दौरान घर का सामान ले जा रहे बदमाश को देख कर वृद्धा माया देवी ने हिम्मत व हौसले का परिचय देते हुए अकेले ही बदमाश से भिड़ गई। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए बदमाशों को फायरिग करनी पड़ी। उधर नीचे सो रहे उनके पति वीरेंद्र सिंह ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिग कर बदमाशों का मुकाबला किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:28 AM (IST)
जान हथेली पर रख बदमाशों से भिड़ गईं माया देवी
जान हथेली पर रख बदमाशों से भिड़ गईं माया देवी

अमरोहा: डकैती के दौरान घर का सामान ले जा रहे बदमाश को देख कर वृद्धा माया देवी ने हिम्मत व हौसले का परिचय देते हुए अकेले ही बदमाश से भिड़ गईं। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए बदमाशों को फायरिग करनी पड़ी। उधर, नीचे सो रहे उनके पति वीरेंद्र सिंह ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिग कर बदमाशों का मुकाबला किया। इसके बाद बदमाश किसी तरह माया देवी से छूटकर फरार हो गए।

loksabha election banner

गांव रामनगर में किसान वीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी माया देवी के साथ रहते हैं। परिवार में इकलौते बेटे विपुल सिंह व दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी कर दी है। विपुल सिंह भी मुंबई में कस्टम अधिकारी हैं। लिहाजा गांव में वृद्ध दंपती ही रहते हैं तथा खेतीबाड़ी देखते हैं। साधन संपन्न परिवार है। बुधवार रात वीरेंद्र सिंह नीचे बरामदे में सो रहे थे तथा माया देवी दुमंजले पर बने बरामदे में थीं। जब बदमाश कमरे में से सारा सामान समेट कर ले जा रहे थे तो उसी समय आहट पाकर माया देवी जाग गई थीं। उन्होंने कई बदमाशों को देखा तो भी हिम्मत नहीं हारी। हौसला दिखाते हुए पीछे से एक बदमाश को दबोच लिया। खुद को पकड़े जाने पर उसने काफी जद्दोजहद की, लेकिन छूट न सका। लगभग डेढ़ से दो मिनट तक खींचातानी होती रही। लिहाजा दूसरे बदमाश ने फायरिग कर दी। अन्य बदमाशों ने भी माया देवी के चंगुल से साथी को छुड़ा लिया। फायर होने पर नीचे सो रहे वीरेंद्र सिंह जाग गए तथा उन्होंने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिग की। परंतु उस समय तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.