Move to Jagran APP

घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता फांसी पर झूली

जोया घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:33 PM (IST)
घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता फांसी पर झूली
घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता फांसी पर झूली

जोया: घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई परंतु ससुराल वालों व मायके वालों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। दोपहर बाद मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

loksabha election banner

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर जैद की है। यहां पर मोहब्बे अली का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद रफी की शादी वर्ष 2015 में असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मंढ़ैया निवासी अनीस अहमद की बेटी भूरी उर्फ नफीसा के साथ हुई थी। पेशे से मजदूर मोहम्मद रफी सुबह आंगन में बैठा था। पत्नी नफीसा ने किसी बात को लेकर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। रफी ने कमरा बंद देखा तो शक हुआ। उसने फौरन शोर मचा दिया।

दरवाजा तोड़ कर देखा तो नफीसा का शव फंदे पर लटका हुआ था। विवाहिता की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुला हाल हो गया। इस दौरान किसी ने डिडौली पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौके पर पहुंच गए परंतु वहां पहुंचे मायके वालों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। ससुराल व मायके वालों में समझौता हो गया। दोपहर बाद मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्वजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

अमरोहा में रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का शव

अमरोहा : रेलवे लाइन पर महिला का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है महिला ने संभवत: आत्महत्या की है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।

यह मामला देहात थाना क्षेत्र में नगर से सटे अमरोहा-अतरासी ओवरब्रिज के नीचे की है। रविवार रात यहां ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर महिला का शव पड़ा था। शव पड़ा होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन, सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर एसओ देहात सुरेश गौतम पहुंच गए।

मृतका का शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था तथा चेहरे पर चोट के साथ ही हाथ भी कटा हुआ था। उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। एसओ ने बताया संभवत: महिला ने आत्महत्या की है। मामले की जांच तथा मृतका की शिनाख्त का प्रयास जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.