रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया निकाह
अमरोहा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित प्रेमी ने प्रेमिका के साथ निकाह कर लिया। शनिवा
अमरोहा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित प्रेमी ने प्रेमिका के साथ निकाह कर लिया। शनिवार रात ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रात ही प्रेमिका को प्रेमी के घर भेज दिया गया।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाले युवक का प्रेम प्रंसग बीते एक साल से गांव की ही युवती से चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस प्रेम प्रसंग की जानकारी प्रेमिका के स्वजनों को भी थी परंतु शादी के चक्कर में वह भी शांत रहे। अब प्रेमी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
इस पर युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। शनिवार शाम एसपी के आदेश पर डिडौली पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया परंतु देर रात प्रेमी निकाह के लिए तैयार हो गया। दोनों का निकाह करा दिया गया। प्रेमिका को दुल्हन के रूप में प्रेमी के घर भेज दिया गया।