विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन
बछरायूं: घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किय
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 10:48 PM (IST)
बछरायूं: घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मुहल्ला कानून गोयान में गुड्डू का परिवार रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार की रात किसी बात को उसकी पत्नी से अनबन हो गई। इससे खफा होकर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें