विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदू बनकर युवती को फंसाया, मुस्लिम युवक की पत्नी ने खोला राज; आरोपित को तलाश रही अमरोहा पुलिस

Published: Wed, 04 Feb 2026 02:13 PM (IST)

अमरोहा के गजरौला में साहिल नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती की। उसने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमरोहा। गजरौला के मोहल्ला विजयनगर निवासी मुस्लिम विवाहित युवक साहिल ने खुद को हिंदू बता कर युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली और प्रेमजाल में फंसा लिया। सालभर पहले शुरू हुए इस सिलसिले में साहिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही उसे ब्लैकमेल कर घर से जेवरात मंगा लिए। मतांतरण का दबाव बनाने लगा। हालांकि युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था तो साहिल के दोस्त जुनैद ने कॉल कर उसे धमकी दी कि यदि साहिल से बात नहीं तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा।

युवती ने कॉल किया तो पत्नी ने उठाया फोन

परेशान युवती ने एक दिन उसे कॉल की तो कॉल किसी महिला ने रिसीव की। उसने बताया कि वह साहिल की पत्नी है। उसने ही युवती को बताया कि वह विवाहित तथा मुस्लिम है। इसके बाद युवती ने स्वजन को घटनाक्रम बता दिया।

पुलिस ने केस किया दर्ज

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में बुधवार सुबह युवती की तहरीर पर साहिल व जुनैद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।