महात्मा को पीटकर किया घायल
गजरौला : ब्रजघाट चौकी के पास गंगा किनारे एक महात्मा पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीट कर
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 11:02 PM (IST)
गजरौला : ब्रजघाट चौकी के पास गंगा किनारे एक महात्मा पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
ब्रजघाट के समीप गांव खड़कपुर में महात्मा पवन कुमार कश्यप रहते हैं। ब्रजघाट में गंगा किनारे उनकी झोपड़ी है। आरोप है कि शनिवार सुबह को चाय की दुकान वाले धर्मवीर ने महात्मा पर एक माह पूर्व दुकान से रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें