मदरसे के छात्र को दबोचा, खलबली
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात युवक ने मदरसे के छात्र को दबोच कर ईख में ले जाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने अज्ञात युवक फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की।
गजरौला : थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात युवक ने मदरसे के छात्र को दबोच कर ईख में ले जाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने अज्ञात युवक फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की।
यह मामला शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे का है। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे की बाउंड्री नहीं है। उसका एक छात्र लघु शंका के लिए खेत की तरफ चला गया। वहां छिपे एक युवक ने उसे दबोच लिया। जंगल की तरफ ले जाने लगा। मासूम के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर युवक फरार हो गया। वहीं मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। सभी ने खेत में युवक को तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं आया।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित युवक छात्र संग कुकर्म के इरादे से छिपा होगा। इसलिए ही उसे उठाकर ईख में ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचने के कारण उसे छोड़कर फरार हो गया। संबंधित छात्र मेरठ का रहने वाला है। यहां ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इधर थाना पुलिस ने इस मामले को लेकर गांव पहुंचने की पुष्टि की। साथ ही बताया कि आरोपित अज्ञात बताया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर नहीं दी गई है। मौखिक सूचना के आधार पर जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी तरह घटना नहीं हो सके।