धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
भगवान विश्वकर्मा जयंती क्षेत्र के स्कूलों एवं चीनी मिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर में विश्वकर्मा जयंती पर हवन एवं मशीनों की पूजा अर्चना की गई। प्रधान प्रबंधक एसके सराफ ने गत वर्ष चीनी मिल के चीनी परता में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने के लिए कर्मचारियों एवं किसानों को बधाई दी। आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर चर्चा की। एसएलजे डिग्री कालेज नॉलेज पार्क हाकमपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। डायरेक्टर संजय ¨सह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्र्पाचन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
हसनपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती क्षेत्र के स्कूलों एवं चीनी मिल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर में विश्वकर्मा जयंती पर हवन एवं मशीनों की पूजा अर्चना की गई। प्रधान प्रबंधक एसके सराफ ने गत वर्ष चीनी मिल के चीनी परता में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने के लिए कर्मचारियों एवं किसानों को बधाई दी। आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर चर्चा की।
एसएलजे डिग्री कालेज नॉलेज पार्क हाकमपुर में डायरेक्टर संजय ¨सह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्र्पाचन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विरेंद्र ¨सह इंटर कालेज रूखालू में प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल हसनपुर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल हसनपुर में विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल ¨सह ने आद्य शिल्पकार विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। द लिटिल प्लेनेट प्ले स्कूल में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य पंकज कुमार वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में प्रधानाध्यापक रामवीर ¨सह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कैलाशो देवी इंटर कालेज रूखालू में प्रधानाचार्य राजेश कुमार व प्रबंधक रश्मि देवी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक चमन ¨सह, अजब ¨सह, अशोक कुमार, कर्मवीर ¨सह, सोमपाल ¨सह आदि मौजूद रहे। मशीनों की पूजा कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
गंगेश्वरी : त्रिवेणी शुगर यूनिट चंदनपुर में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यज्ञमान उपाध्यक्ष शुगर आमोद कुमार शर्मा रहे। इस दौरान चीनी मिल की मशीनों की पूजा कर आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। इस दौरान चीनी मिल के वर्कशाप में भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा अर्चना मुख्य आचार्य नवीन चंद्र, पंडित श्री कृष्णा शास्त्री, पंडित गो¨वद शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।