कानून व्यवस्था चौपट, अर्थव्यवस्था धड़ाम
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चौपट है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। केइेइइेइइ
अमरोहा: कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चौपट है और अर्थव्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। आज देश का हर वर्ग दुखी है। बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है, महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को भारत बचाओं रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रविवार को हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए श्री गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर देश को आर्थिक आपातकाल और दिवालियेपन की तरफ धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। लेकिन सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। बोले, आज जीडीपी 4.5 तक आ पहुंची है। तेज रफ्तार से बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, युवा वर्ग बेरोजगारी के कारण परेशान है। आए दिन देश के अंदर महिलाएं और बच्चियां दरिदगी का शिकार हो रही हैं। परंतु इस सबके बावजूद सरकार हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांट रही है। पूर्व विधायक श्री गौतम ने देश बचाओ रैली पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी के नेतृत्व में 14 दिसम्बर को मोदी सरकार को नींद से जगाने के लिए दिल्ली में एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं, इससे पूर्व श्री गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और रैली की सफलता के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, शहर अध्यक्ष फैज आलम, डॉ.सिराजउद्दीन हाशमी, सलीम खां, खुश्तर मिर्जा, परवेज आरिफ, हाजी खुर्शीद अनवर, नरेंद्र कुमार, परवेज सिद्दीकी, चनन खां, यासिर अंसारी आदि मौजूद रहे।