अमृतसर की घटना से सबक, मजबूत होगा सुरक्षा कवच
प्रशासन के सहयोग से कड़ी की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था फोटो-
अमरोहा: अमृतसर की घटना के बाद से स्थानीय संत निरंकारी मंडल ने निरंकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का एलान किया है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग लेने की भी बात कही गई है। संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक राधेश्याम अरोड़ा ने अमृतसर के राजासांसी के गांव अदलीवाल के निरंकारी भवन की घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निरंकारी भवन की सुरक्षा को मंडल से जुड़े स्वयंसेवी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। अमृतसर की घटना के बाद से निरंकारी भवन की सुरक्षा का खाका मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठकर फिर से तैयार किया जाएगा। इसमें स्वयंसेवी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जनपद करीब 20 निरंकारी भवन हैं। सभी की सुरक्षा कड़ी की जाएगी। साथ ही निरंकारी भवनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हेमंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस ताडा से मिलकर सुरक्षा और मजबूत किए जाने की मांग की जाएगी।