Move to Jagran APP

भाषा वैज्ञानिक ने औद्योगिक नगरी में लगाए पौधे

औद्योगिक नगरी में रांची झारखंड से आए भाषा वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार प्रसाद ने हरियाली को पौधे रोपित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से वातावरण की शुद्धता को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:03 PM (IST)
भाषा वैज्ञानिक ने औद्योगिक नगरी में लगाए पौधे
भाषा वैज्ञानिक ने औद्योगिक नगरी में लगाए पौधे

गजरौला : औद्योगिक नगरी में रांची झारखंड से आए भाषा वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार प्रसाद ने हरियाली को पौधे रोपित किए। वातावरण की शुद्धता को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

सोमवार को पर्यावरण सचेतक समिति के तत्वावधान में सादुल्लापुर मार्ग किनारे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाषा वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार प्रसाद पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया। कहा आज वाहनों, कारखानों आदि से वातावरण बहुत दूषित हो गया है। यदि हम समय रहते सचेत नहीं हुए तो आने वाला कल की स्थिति बहुत भयावह होगी। अधिक से अधिक पौधे रोपित करके ही हम वनस्पति, जीव एवं मानव जगत का कल्याण कर सकते हैं।

इस मौके पर उन्होंने सड़क किनारे विभिन्न प्रजाति के पौधे भी रोपित किए। वहीं विजय शर्मा ने भी नीम के पौधे रोपित कर नगर वासियों से वातावरण की सुरक्षा को पौधे रोपित करने पर जोर दिया। इस दौरान संजीव पाल, कैलाश विश्वकर्मा, विनय कुमार, राजेंद्र, संदीप, रमेश वैश्य, आनन्द यादव, मनीष आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.