दबंगों के चंगुल से कब्जा मुक्त कराई जमीन
पालिका प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ सरकारी संपत्ति से कब्जा हटवाने पहुंचे तो उन्हें दबंगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दंबंगों ने लकड़ी की टाल में आग लगाने की कोशिश की। टीम के पकड़ने पर वह छूटकर भाग निकले। पालिका की संपत्ति पर लकड़ी की टाल तंदूर भट्टी लगी हुई थी। संपत्ति के पास चाय का खोखा रखा हुआ था। जिसे पालिका प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराया। पालिका की इस कार्रवाई से लोगों में अफरा-तफरी रही।
अमरोहा : पालिका प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ सरकारी संपत्ति से कब्जा हटवाने पहुंचा तो उन्हें दबंगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दबंगों ने लकड़ी की टाल में आग लगाने की कोशिश की। टीम के पकड़ने पर वह छूटकर भाग निकले। पालिका की जमीन पर लकड़ी की टाल, तंदूर भट्ठी लगी थी। जमीन के पास चाय का खोखा रखा हुआ था। जिसे पालिका प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराया। पालिका की इस कार्रवाई से अफरातफरी रही। शहर के मुहल्ला नल चौराहे पर पालिका की संपत्ति है। जिस पर ट्यूबवेल लगा है। आरोप है कि संपत्ति पर स्थानीय कुछ दबंग कई वर्षो से कब्जा जमाए हुए थे। संपत्ति में लकड़ी की टाल, तंदूर भट्ठी व आसपास चार के खोखे रखे थे। वहीं प्लाट में रहते थे। पालिका ने कई बार नोटिस देकर खाली कराने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने अपनी संपत्ति की दावेदारी करते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पालिका टीम बुधवार को भी प्लाट को खाली कराने गई तो वह डर के वापिस आ गई। गुरुवार को पालिका ईओ मणि भूषण तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और भारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। वहां जैसे ही पालिका टीम ने कब्जा करना चाहा तो एक दबंग ने विरोध करते हुए लकड़ी की टाल में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जिसे टीम ने पकड़ लिया। टीम ने जेसीबी मशीन से लकड़ी की टाल व चाय के खोखे व तंदूर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। टाल की लकड़ी को अपने कब्जे में कर लिया। जेसीबी मशीन चलते देख आस-पास के लोगों का हुजूम लग गया और भारी पुलिस बल को देख किसी में विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। फिलहाल टीम ने प्लाट पर कब्जा कर लिया। टीम में समस्त पालिका कर्मी शामिल थे।