चरागाह की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर चली जेसीबी
ढवारसी चरागाह की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। दो मेंथा फै
ढवारसी : चरागाह की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। दो मेंथा फैक्ट्री तथा एक बाउंड्री वाल को गिराने से खलबली मच गई।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनकोटा में ग्राम प्रधान जगबीर सिंह की शिकायत के बाद 6 माह पूर्व 400 बीघा चरागाह की भूमि को राजस्व विभाग द्वारा खाली कराया गया था। इस भूमि पर कुछ ग्रामीणों के पक्के अवैध निर्माण को राजस्व विभाग ने हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन, ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।
बुधवार को उपजिलाधिकारी विजय शंकर के आदेश पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से चरागाह की भूमि में लगाई गई दो मेंथा फैक्ट्री तथा एक बाउंड्री वाल को जेसीबी द्वारा ध्वस्त करा दिया गया।
इस दौरान ढवारसी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कंबोज, कानूनगो अनुज सिघल, लेखपाल प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।