Move to Jagran APP

जाट रेजीमेंट मेजर की गाड़ी के शीशे तोड़कर लैपटॉप उड़ाया

नेशनल हाईवे किनारे खड़ी एक होंडा सिटी कार का शीशा तोडकर अज्ञात चोर उसमें रखा लेपटॉप, हार्ड डिस्क व कुछ अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। यह जाट रेजीमेंटस अफसर की गाड़ी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। यह मामला सोमवार की अपरांह करीब साढ़े चार बजे के लगभग का है। पुलिस के मुताबिक जाट रेजीमेंटस बरेली के मेजर रुपेश कुमार अपरांह में दिल्ली से बरेली की ओर जा रहे थे। हाईवे किनारे अपनी होंडा सिटी कार लॉक करके बीकानेरवाला में लंच करने चले गए थे। इसके बाद बाहर निकले तो उनकी सफेद रंग की कार का शीशा टूटा हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 10:50 PM (IST)
जाट रेजीमेंट मेजर की गाड़ी के शीशे तोड़कर लैपटॉप उड़ाया
जाट रेजीमेंट मेजर की गाड़ी के शीशे तोड़कर लैपटॉप उड़ाया

गजरौला : नेशनल हाईवे किनारे खड़ी होंडा सिटी कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखा लैपटॉप, हार्ड डिस्क व कुछ अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। यह जाट रेजीमेंट अफसर की गाड़ी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई।

loksabha election banner

यह मामला सोमवार की शाम साढ़े चार बजे का है। पुलिस के मुताबिक जाट रेजीमेंट बरेली के मेजर रुपेश कुमार अपरांह में दिल्ली से बरेली की ओर जा रहे थे। हाईवे किनारे होंडा सिटी कार लॉक करके बीकानेरवाला में लंच करने चले गए। इसके बाद बाहर निकले तो उनकी सफेद रंग की कार का शीशा टूटा हुआ था। वहीं अंदर रखा लैपटॉप, हार्ड डिस्क व अन्य कुछ जरूरी कागजात गायब थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। इसका पता लगते ही रेस्टोरेंट के गार्ड व प्रबंधक विनोद कुमार व अन्य लोग भी आ गए। सभी में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने वहां शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान उड़ाने वालों को खोजने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा लिखकर घटना करने वालों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्टोरेंट प्रबंधक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पुलिस छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.