जनता ने झूठ बोलने का बदला लिया
गजरौला : रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने पीएम व सीएम पर निशाना साधते हुए
गजरौला : रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने पीएम व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा उपचुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को हराकर झूठ बोलने का बदला लिया है। भाजपा ने विकास का दावा करके केंद्र व यूपी की सरकार हासिल की, लेकिन सत्ता में पहुंच कर यह सरकार गरीब जनता, किसान और मजदूर को भूल गई।
उन्होंने कहा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम करने लगी। वह गरीब जनता का धन ऐंठ कर विदेशों भाग रहे हैं। इस खेल का जनता समझ गई है और फैसला देना शुरू कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर की सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। अब यह हवा पूरे देश में फैलेगी। 2019 में भाजपा को केंद्र से साफ कर देगी।
उन्होंने कहा सरकार ने बूचड़ खाने बंद करा दिए हैं और सांड छुड़वा दिए हैं, जो गरीब किसानों की फसल को तहस नहस कर रहे हैं। इस मुददे पर भी दोहरी नीति चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक राज्य में सख्ती की जा रही है तो दूसरों राज्यों में छूट दी जा रही है। इसी कारण मीट एक्सपोर्ट में देश सात स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एनकाउंटर की घटनाओं को फर्जी ठहराते हुए कहा कि यह घटनाएं वर्ग विशेष के लोगों को आतंकित करने को की जा रही हैं, थानों और तहसीलों में क्या चल रहा है? कैसे काम हो रहे हैं।
भाजपा को सबक सिखाने के लिए महागठबंधन की वकालत करते हुए रालोद अपने युवा नेता चौधरी जयंत के निर्देशों पर ही काम करेगा। इस मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक अशफाक अली खां को रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का नियुक्त पत्र सौंपते हुए कहा कि उनके बाद वह ही रालोद से मुस्लिमों को जोड़ने काम करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रामवीर ¨सह को प्रदेश महामंत्री बनाने का मनोनयन पत्र भी सौंपा।
यहां जिला अध्यक्ष शूरवीर ¨सह, सचिन चौधरी, चौधरी गजेंद्र ¨सह इत्यादि मौजूद रहे। इससे पूर्व बुलंदशहर जाते समय यहां हाईवे किनारे ठहरे रालोद नेता का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।