अतरासी में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन ¨लटर
रजबपुर : निर्माणाधीन मकान का ¨लटर भरभरा कर गिर गया। उसके मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए जबकि वहां
रजबपुर : निर्माणाधीन मकान का ¨लटर भरभरा कर गिर गया। उसके मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए जबकि वहां काम करने वाले अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला तथा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे में दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
यह घटना थानाक्षेत्र के गांव अतरासी की है। यहां पर मोहम्मद याकूब का परिवार रहता है। पेशे से किसान मोहम्मद याकूब मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को मकान का ¨लटर डाला जा रहा था। चार बजे ¨लटर का काम लगभग पूरा हो चुका था। अचानक ¨लटर की पाड़ (कालिब) टूट गई तथा ¨लटर भरभरा कर नीचे आ गिरा। उसके मलबे में मोहम्मद आलम व हनीफ दबकर घायल हो गए। जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।
¨लटर गिरते ही हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मकान स्वामी ने घटना में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान बताया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई थी।