ट्राली के नीचे दबकर मासूम की मौत
ढवारसी बागड़पुर छोईया निवासी महेश के चार वर्षीय पुत्र की ट्राली के पहिए के नीचे आकर मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 11:24 PM (IST)
ढवारसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया निवासी महेश के चार वर्षीय पुत्र की ट्राली के पहिए के नीचे आकर मौत हो गई।
गांव निवासी महेश सिंह के ट्रैक्टर ट्राली को गांव का ही राजेंद्र मांग कर ले गया था। गुरुवार शाम पांच बजे वह ट्रैक्टर ट्राली महेश के घर पहुंचाने गया था। ट्राली पीछे हटाते समय महेश का चार वर्षीय पुत्र भागेश पहिए के नीचे आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसे आदमपुर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की मां हीराकली का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें