Move to Jagran APP

किसानों का सांकेतिक हाईवे जाम, जलाई गन्ने की होली

गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने से आहत किसानों ने रजबपुर में सांकेतिक रूप से हाईवे जाम किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:01 AM (IST)
किसानों का सांकेतिक हाईवे जाम, जलाई गन्ने की होली
किसानों का सांकेतिक हाईवे जाम, जलाई गन्ने की होली

रजबपुर: गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने से आहत किसानों ने रजबपुर में सांकेतिक रूप से हाईवे जाम किया। दो किसान संगठनों ने पांच-पांच मिनट हाईवे जाम करके आक्रोश व्यक्त किया। बाद में किसानों ने एसडीएम सदर सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की। लगातार तीसरी बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न किए जाने से किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.उम्मेद सिंह की अगुवाई में किसानों ने रजबपुर में सांकेतिक रूप से हाईवे जाम किया और हाईवे पर ही गन्ने की होली जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। यहां किसानों ने दोपहर 1 बजे से लेकर 1.05 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया। उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया। इससे पूर्व उन्होंने रजबपुर बाजार में आयोजित पंचायत में कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य न बढ़ाकर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कम से कम 450 रुपये प्रति क्विटल गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की है। इस दौरान भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, काले सिंह, रामपाल सिंह, इरफान अली, समरपाल सिंह, गिरराज सिंह, सतपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाकियू असली के जिलाध्यक्ष चौ.महावीर सिंह की अगुवाई में किसान रजबपुर में हाईवे पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने भी पांच मिनट तक सांकेतिक रूप से हाईवे जाम करके गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। किसान हाईवे पर दोपहर 1.45 बजे हाईवे पर पहुंचे और 1.50 बजे खुद ही हट गए। इस दौरान राविद्र सिंह, जयपाल सिंह, सोनित कुमार, जयकीरत सिंह, ध्यान सिंह व खचेड़ू सिंह आदि किसान मौजूद रहे। वहीं भाकियू के जिला महासचिव डॉ.चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में किसानों ने अमरोहा-नौगावां मार्ग पर रजाकपुर में सड़क जाम कर विरोध जताया। अमरजीत सिंह, सुधाकर सिंह, सतीश त्यागी, विजयपाल सिंह, रामस्वरूप सिंह, जसवंत सिंह, भगवान सिंह, नरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.