जिसके लिए छोड़ दिया अपना घर, उसी ने ले ली जान
अमरोहा शुक्रवार की देर रात हसनपुर के मुहल्ला लाल बाग दुल्ला वाली गली में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के पीछे क्या वजह रही इसका पता नहीं चल सका है।
अमरोहा : शुक्रवार की देर रात हसनपुर के मुहल्ला लाल बाग दुल्ला वाली गली में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति इकरार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जाच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि इकरार पत्नी के साथ किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। आरोपित इकरार ने डेढ़ महीना पूर्व ही दूसरी जाति की शाजिया (20 वर्ष)से प्रेम विवाह किया था। दोनों का घर आमने सामने था। शादी के बाद पति-पत्नी दूसरे मोहल्ले में जाकर रह रहे थे। शुक्रवार रात इकरार ने पत्नी शाजिया की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मायके वालों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जाच पड़ताल कर रही है। वारदात से मुहल्ले में हड़कंप मचा है। कभी आपस में नहीं हुआ था झगड़ा मुहल्ले वालों का कहना है कि दोनों के बीच कभी इस तरह का झगड़ा देखने को नहीं मिला जिससे अंदाजा लगाया जा सकता कि इकरार पत्नी की हत्या भी कर सकता है। घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी पता नहीं चल सका है। ऐसा उसने क्यों घातक कदम उठाया। मायके वालों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।