Move to Jagran APP

महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई महिला को गांव के ही चार युवकों ने अपह्रत कर लिया। इसके बाद एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM (IST)
महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

कांकाठेर : ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई महिला को गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना 22 दिन पूर्व की बताते हुए पीड़िता परिजनों संग चौकी पहुंची। पुलिस को आपबीती बताते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

loksabha election banner

मामला दशहरा से दो दिन पूर्व 17 अक्टूबर की रात का है। गांव की एक महिला रात नौ बजे शौच के लिए खेत पर जा रही थी। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने रास्ते से महिला को अगवा कर लिया और एक खेत में ले जाकर चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित युवक फरार हो गए। पीड़िता इस घटना को लेकर मन ही मन में घुटने लगी। पति ने पीड़िता से कारण पूछा तो महिला ने अब घटना की जानकारी दी।

22 दिन बाद घटना का राज खुलने पर पीड़िता को लेकर उसके परिजन औद्योगिक पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले को दबाने में जुटी पुलिस

गजरौला : ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव में हुई इस घटना को पुलिस दबाने में जुटी है। पीड़ित पक्ष के लोगों का दावा है कि वह औद्योगिक पुलिस चौकी पहुंचे थे। उनके क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी के प्रभारी अवकाश पर हैं। इसलिए वो यहां पहुंचे। वहीं चौकी प्रभारी लोकेंद्र त्यागी संबंधित गांव के किसी भी व्यक्ति के नहीं मिलने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास न तो कोई व्यक्ति आया और न ही उन्हें इस तरह के मामले की कोई जानकारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.