घरेलू गैस सिलेंडर से आग भड़की, परिजन बचे
घर में खाना बनाने समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हजारों कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मोहल्लेवासियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई इस हादसे की चपेट में नहीं आया। घटना मुहल्ला सुभाष नगर की है। यहां पर प्रकाश का परिवार रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बतातें हैं कि बुधवार की देर शाम उसकी पत्नी श्यामू घर में गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी।
मंडी धनौरा: घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हजारों की कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मोहल्लेवासियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई इस हादसे की चपेट में नहीं आया।
घटना मुहल्ला सुभाष नगर की है। यहां पर प्रकाश का परिवार रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की रात उसकी पत्नी श्यामू घर में गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में गैस रिसने से आग लग गई। इस पर घबराकर प्रकाश के परिजन घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर आ गए। आग की लपटों ने घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। यहां रखा डबल बेड, टीवी, बर्तन, फर्नीचर आदि सामान जलकर स्वाहा हो गया।
परिजनों द्वारा चीख पुकार मचाने पर लोग मदद को दौड़े व बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई इस हादसे की चपेट में नहीं आया वरना किसी बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। गरीब प्रकाश का रोते रोते बुरा हाल है। सभासद सुरेश कुमार ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।