धूमधाम से निकाला रंग एकादशी का जुलूस
मंडी धनौरा होली एकादशी पर जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम के साथ निकाला गया। इसमें शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का जगह जगह स्वागत भी किया गया।
मंडी धनौरा : होली एकादशी पर जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम के साथ निकाला गया। इसमें शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी थीं। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया।
होली समिति के तत्वावधान में रंग एकादशी जुलूस का शुभारंभ गढ़ी मंदिर धर्मशाला से हुआ जो पुराना स्टेट बैंक तिराहा, गंज बाजार, अग्रसेन बाजार, हरदेव बाजार, कंचनबाजार, अहिसा स्तम्भ चौराहा, बाईपास मार्ग, शेरपुर चुंगी को होता हुआ गढ़ी मंदिर धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल भगवान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती की झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी थीं। जुलूस में शामिल लोग फूलों की वर्षा करते हुए व रंग गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का नगर में भव्य स्वागत भी किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष पवन गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, गितेश अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार उर्फ छम्मो, ब्रजेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे। बछरायूं में भी निकाला गया जुलूस
बछरायूं: रंग एकादशी के मौके पर शहर में बैंड बाजे की धुन पर जुलूस निकाला गया। इसका शुभारम्भ रामलीला मैदान से हुआ जो बड़ा बाजार, बकाबाद होता हुआ पुराने सरकारी अस्पताल पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर शरद सिंह, अशोक शर्मा, डा. शुभम रस्तौगी, संजय रस्तौगी, सुरेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे। होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी..
मंडी धनौरा: होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी. जैसे होली गीतों से रामजानकी मंदिर गुंजायमान था। मौका होली के मौके पर महिला वैश्य समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का। इसमें शामिल हुई महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी व भजन कीर्तन कर माहौल को होली गीतों से भक्तिमय बना दिया।
रामजानकी मंदिर बाला जी धाम पर होली मिलन कार्यक्रम में वैश्य समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम भगवान सीताराम को गुलाल चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। यहां महिलाओं ने रंग रंगीलो फागुन आयो होली का त्योहार, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी, होली आई रे होली आई रे कन्हाई, मेरा खो गया बाजूबंद रसिया, काले को लाल बनाए गई रे गोरी बरसाने वाली आदि भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दी।
तत्पश्चात आरती कर प्रसाद का वितरण किया व एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान किरन, हेम लता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, रेनू शर्मा, शिखा त्यागी, क्रांति शर्मा, किरन अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, कुसुम सिघल आदि मौजूद थे।