¨हदू युवा वाहिनी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
जागरण संवाददाता, अमरोहा: ¨हदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतारे जाने की अनुमति न दिए जाने पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त कराने की मांग की है।
अमरोहा : ¨हदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न दिए जाने पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
बुधवार को नगर के आंबेडकर पार्क चौराहा पर ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए। कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल में आने की अनुमति ना दिया जाना ममता बनर्जी की तानाशाही का सबूत है। नाराज ¨हदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
उन्होंने कहा ममता बनर्जी तानाशाही रवैया अपनाकर योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल में नहीं आने देना चाहती थीं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन के माध्यम से जनता को संबोधित किया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त कराने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में नवजोत राणा, सार्थक गुप्ता, राहुल दिनेश, प्रतीक कुमार, आदित्य चौधरी, सार्थक ¨सह, पंकज कुमार, मनोज कुमार, शैलेंद्र ¨सह शामिल थे।