दहशत में नहीं खुल रही महिला की जुबान
अमरोहा: हाईवे पर बिना कपड़ों के मिली विवाहिता की दहशत में दूसरे दिन भी जुबान नहीं खुली। वह आने-जाने
अमरोहा: हाईवे पर बिना कपड़ों के मिली विवाहिता की दहशत में दूसरे दिन भी जुबान नहीं खुली। वह आने-जाने प्रत्येक व्यक्ति को गौर से देख रही है। पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी है। महिला के साथ अनहोनी होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
काबिलेगौर है कि शुक्रवार शाम को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर नारंगपुर चौराहे के पास एक महिला बिना कपड़ों के बदहवास अवस्था में मिली थी। राहगीरों ने महिला को देखा तो भीड़ जुट गई थी। आसपास की महिलाओं ने उसे घर से लाकर कपड़े पहनाए थे। मौके पर भी महिलाओं ने उससे पूछताछ करने की काफी कोशिश की थी, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उसने लोगों को अपने बारे में कुछ नहीं बताया था। मौके पर पहुंची डिडौली पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। हालांकि पुलिस तो महिला को विक्षिप्त बता रही है, लेकिन महिला की स्थित देख कर उसे विक्षिप्त नहीं माना जा सकता। क्योंकि महिला ने सोने का अंगूठी, कलाई में सोने का कड़े पहने हैं तथा ¨सदूर भी लगा था। शनिवार को दूसरे दिन भी महिला ने अपने बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों ने महिला से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने अपनी जुबान नहीं खोली। वह आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को गौर से देख रही है। महिला के साथ किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। महिला कौन है व हाईवे पर इस हालात में कैसे पहुंची इसका पता महिला की जुबान खोले जाने पर ही होगा।