मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच नया मोड़, पत्नी हसीन जहां ने भी किया चुनाव लड़ने का एलान
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने घोषणा की है कि अगर शमी या उनका परिवार चुनाव लड़ता है तो वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

HighLights
हसीन जहां ने शमी या परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद राजनीति गरमाई।
शमी परिवार को हराने के लिए हसीन जहां निर्दलीय भी लड़ेंगी।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। शमी या उनके भाई हसीब अहमद के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच अब शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
शुक्रवार को दैनिक जागरण से मोबाइल काल पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि शमी या उनके परिवार को कई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा तो उन्हें हराने के लिए वह भी चुनाव लड़ेंगी। हालांकि वह अभी किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हैं। परंतु समय आने पर वह अपने पत्ते खोलेंगी।
पिछले दिनों क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। हालांकि उससे पहले उनके बड़े भाई हसीब अहमद के रालोद प्रत्याशी के रूप में अमरोहा विस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी। खुद हसीब ने चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया था।
2018 में हुआ था शमी और हसीन जहां का विवाद
फिर शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद इस चर्चा को बल मिल गया था। इसी बीच शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। शुक्रवार शाम दैनिक जागरण से मोबाइल काल पर हुई वार्ता में उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह मोहम्मद शमी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के सामने हर हाल में चुनाव लड़ेंगी।
बोलीं कि मेरा मकसद हर हाल में शमी या उनके परिवार को पटखनी देना है। बोलीं कि शमी ने धोखा दिया है तथा उनके परिवार ने मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी वह किसी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हैं।
जरुरत पड़ी तो निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि मोहम्मद शमी व हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी तथा 2018 में दोनों के बीच विवाद हो गया था। परिवार में बेटी आएरा शमी उर्फ बेबो भी हैं। फिलहाल दोनों के बीच का विवाद कोर्ट में विचाराधीन हैं था दोनों अलग रह रहे हैं।
