विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा 15 साल का छात्र, जीजा ने स्कूल के पास सीने में घोंपा था चाकू; टूटी बुढ़ापे की लाठी

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:05 PM (IST)

हसनपुर के गंगाचोली गांव में जीजा द्वारा चाकू से घायल किया गया 15 वर्षीय छात्र जितेंद्र 15 दिन के इलाज ...और पढ़ें

जितेंद्र का फाइल फोटो

जितेंद्र का फाइल फोटो

HighLights

  1. 25 सितंबर को बहनोई ने स्कूल से बुलाकर रास्ते में किया था चाकू से हमला।

संवाद सहयोगी, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव में जीजा ने 15 वर्षीय साले जितेंद्र को 25 सितंबर को स्कूल से बाहर बुलाकर चाकू से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 15 दिन तक चले इलाज के बाद मेरठ के अस्पताल में शुक्रवार सुबह छात्र की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी कैलाश सिंह पैरालिसिस होने की वजह से बीमार रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी नीरज देवी, तीन बेटी और एक 15 वर्षीय बेटा जितेंद्र था। बड़ी दो बेटियों की वह शादी कर चुके हैं।

22 सितंबर को कैलाश के भतीजे दिनेश के बेटे का नामकरण था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए थे। जितेंद्र गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। 25 सितंबर को वह पढ़ने के लिए स्कूल गया था।

सुबह करीब 11 बजे उसकी दूसरे नंबर की बहन चंचल का पति नरेश कुमार निवासी सुतारी थाना सैदनगली स्कूल पहुंचा और शिक्षक से कहा कि जितेंद्र मेरा साला है। मुझे अपने घर की चाबी लेने के लिए उसे घर तक ले जाना है।

शिक्षक ने छात्र को उनके साथ भेज दिया था। विद्यालय से करीब 30 मीटर दूर पहुंचकर जीजा ने साले पर चाकू से वार कर दिए। सीने व चेहरे पर दो जगह चाकू लगने से गंभीर घाव हो गए थे।

आनन-फानन में स्वजन घायल को कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक ने हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया था।

15 दिन तक छात्र मेरठ अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। लेकिन शुक्रवार सुबह वह जिंदगी हार गया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत होने से बुजुर्ग माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी टूट गई है। तीनों बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

आरोपित को ग्रामीणों ने पड़कर किया था पुलिस के हवाले

नाबालिग साले को स्कूल से बुलाकर चाकू से जानलेवा हमला करने के दौरान चीख पुकार सुनकर विद्यालय स्टाफ और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आरोपित जीजा नरेश कुमार को मौके पर पकड़ लिया था।

पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया था। आरोपित अभी जेल में बंद है। उधर रिश्तेदार एवं गांव के लोग छात्र का मेरठ से शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

चाबी देने घर जाने से मना करने पर मारा था चाकू

हसनपुर : चाबी देने के लिए स्कूल से बुलाने के बावजूद घर जाने से मना करने पर आरोपित ने रास्ते में साल के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया था। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई थी। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

 

छात्र के चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में आरोपित नरेश कुमार उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्र की अब मौत हो गई है, हत्या की धारा भी मुकदमे में शामिल की जाएगी।

पंकज कुमार त्यागी, सीओ, हसनपुर।


यह भी पढ़ें- अमरोहा: 'चाबी लेनी है...' बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा