इस रूट के यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधाएं, हसनपुर-बुलंदशहर रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। अब हसनपुर बस स्टैंड से बसें रहरा अड्डा हाकमपुर जयतोली गंगानगर भगवानपुर बुगरासी स्याना ...और पढ़ें

राशिद चौधरी, हसनपुर/अमरोहा। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से अब रहरा अड्डा, हाकमपुर, जयतोली, गंगानगर, भगवानपुर, बुगरासी, स्याना होते हुए बुलंदशहर तक रोडवेज बसें दौड़ेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन अमरोहा डिपो की रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर किया।
बुलंदशहर के लिए रवना की बस
इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस को उक्त मार्ग से होकर बुलंदशहर के लिए रवाना किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सफर करने के लिए हर संभव बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। हाकमपुर से स्याना बुलंदशहर मार्ग तक सात मीटर चौड़ा रोड काफी समय पहले बन चुका है। इस मार्ग से बड़ी तादात में लोग सफर करते हैं। यहां रोडवेज बसें चलने से जनता को लाभ मिलेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल, अजय पाल, मंडल प्रतिनिधि पवनराज जाटव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण चंद, स्टेशन प्रभारी साजिद अली, नजीर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।