हर्ष ने व्यंग्य के साथ पर्दे पर उकेरा आम आदमी का दर्द
अमरोहा आम आदमी की आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक स्थिति क्या है। वह किन हालात से गुजरता है।
अमरोहा : आम आदमी की आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक स्थिति क्या है। वह किन हालात से गुजरता है। विशेषकर किसानों की स्थिति क्या है तथा वह क्यों आत्महत्या करते हैं। यह दर्द हर्षवर्धन ने अपनी कलम से शार्ट फिल्म के लिए लिखी स्क्रिप्ट में बयां किया है। पटकथा व संवाद लेखन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड पाने वाले हर्षवर्धन की यह शार्ट फिल्म जल्दी ही परदे पर होगी। इसमे लॉकडाउन के दौरान के माहौल की झलक भी होगी।
अमरोहा के गांव बसेड़ा तगा निवासी हर्षवर्धन कहानी, गीत व संवाद लेखक हैं। फिल्म देहरादून डायरी में गीत लिखे तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके द्वारा लिखी गईं दो शार्ट फिल्म 'बिल्लूज फ्लाइट' व 'अच्छे दिन' को वाशिगटन फिल्म फेयर व अवध फिल्म फेयर में बेस्ट फिल्म के अवार्ड मिल चुके हैं। सोनी लाइव चैनल पर उनके द्वारा लिखा गया सीरियल 'सीएम सीएम होता है' चल रहा है। आने वाले दिनों में उनकी लिखी शार्ट फिल्म 'गूलर के फूल' की शूटिग शुरू होगी। सात मिनट की इस फिल्म में हालात के चलते आत्महत्या कर चुके दो किसानों की आत्मा के बीच देश के हालात पर वार्तालाप दिखाया जाएगा।
इस फिल्म में हर्षवर्धन ने आम आदमी के दर्द को व्यंगात्मक शैली में लिखा है। अरोन मित्रा के निर्देशन बन बन रही इस फिल्म को इमरान फर्नीचरवाला प्रोडयूस करेंगे। हर्ष बताते हैं कि सात मिनट की इस फिल्म में देश के आम इंसान के दर्द भरे हालात को व्यंग्य की शैली में लिखा है। किस तरह से कर्ज में डूबे दो किसानों ने आत्महत्या की तथा अब उनकी आत्मा व्यंग्यात्मक शैली में आपस में बात कर रही हैं।
बताते हैं कि 'गूलर के फूल' में पिछले दिनों देश में हुए कुछ अहम घटनाक्रम जिनसे आम इंसान की जिदगी प्रभावित हुई थी को शामिल कर उन पर व्यंग्य किया गया है। इसमे लॉकडाउन का माहौल भी शामिल है। गोवा फिल्म फेस्टिवल का थीम सांग भी लिख चुके हैं
अमरोहा: हर्षवर्धन ने पिछले वर्ष हुए गोवा फिल्म फेस्टिवल का थीम सांग भी लिखा था। 'चलचित्र है विचित्र है, हर और तेरा जिक्र है' थीम सांग से उन्हें खासी पहचान मिली थी। फिल्म जगत में अपनी लेखनी से पहचान बनाकर अमरोहा का नाम रोशन करने वाले हर्षवर्धन, धर्मेंद्र व कई फिल्मी सितारों के साथ एड फिल्म भी कर चुके हैं। देश मेरे तेरे साथ हैं हम भी मचा रहा धूम अमरोहा : चीन से तनाव के दौरान हर्ष ने एक गीत लिखा है। जिसके बोल ' ए देश मेरे, तेरे साथ हैं हम' हैं। यह गीत इन दिनों धूम मचा रहा है। इस गीत को जसविदर नरूला, जसवीर सिंह जस्सी, अनूप जलोटा, जावेद अली, मुकुल पुरी, सुरेश वाडेकर, राहुल पांडे, बौधित्य मुखर्जी, मास्टर सलीम व जजिम शर्मा ने आवाज दी है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।