करवा चौथ पर बाजार गुलजार, महिलाओं की भीड़ बढ़ी
सराफा बाजार और ब्यूटी पार्लर पर ज्यादा लग रही भीड़ महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार आ रही हैें। जागरण संवाददाता मंडी धनौरा करवा चौथ प
सराफा बाजार और ब्यूटी पार्लर पर ज्यादा लग रही भीड़
जागरण संवाददाता, मंडी धनौरा: करवा चौथ पर बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। चूड़ी आदि सौंदर्य के समान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। ब्यूटी पार्लर पर भी भीड़ है। सराफा बाजार में महिलाएं बिछुबे आदि समान की खरीदारी करती दिखाई दे रहीं हैं।
चार नवंबर को करवा चौथ पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ से पूर्व महिलाओं की बाजार में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। उधर सर्राफा बाजार भी गुलजार दिखाई दे रहा है। दुकानों पर महिलाएं बिछवे, चांदी की चेन आदि की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की अधिक देखी जा सकती हैं। महिलाएं इन दुकानों पर सज संवर रही हैं। बाजार पर कोरोना का भी असर दिखाई दे रहा है। दुकानदारों की मानें तो इस वर्ष व्यापार गत वर्ष के मुकाबले काफी कम है। सराफा व्यवसाई राजीव कुमार ने बताया कि इस बार चांदी के सोने के भाव तेज हैं। उधर कोरोना महामारी के चलते लोग भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे। इसलिए व्यापार में तेजी नहीं है।