गृहकलह से तंग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, बचाया
गजरौला गृह कलह से तंग महिला ने आत्महत्या के इरादे से ब्रजघाट स्थित पुल से गंगा में छलांग लगा दी। महिला के डूबने पर स्नानार्थियों ने शोर मचा दिया। इस पर गोताखोरों ने कूदकर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर बचा लिया।
गजरौला: गृह कलह से तंग महिला ने आत्महत्या के इरादे से ब्रजघाट स्थित पुल से गंगा में छलांग लगा दी। महिला के डूबने पर स्नानार्थियों ने शोर मचा दिया। इस पर गोताखोरों ने कूदकर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर बचा लिया।
यह मामला शुक्रवार की दोपहर का है। ब्रजघाट पुल से अचानक एक महिला ने छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाते और डूबता देख घाट किनारे स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। गोताखोर दीपचंद एवं अन्य डूबती महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद महिला को बेहोशी की हालत में गंगा से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देकर महिला को होश में लाया गया।
होश में आई महिला स्वयं को जोया निवासी रशीद की पत्नी बता रही थी। पति से विवाद के चलते ब्रजघाट पहुँच गयी और आत्महत्या के इरादे से गंगा पुल से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। घर बुलाकर कराई प्रेमी की धुनाई
हसनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि उसके अधेड़ भाई को गांव की एक महिला ने प्रेम जाल में फंसा रखा है। होली के दिन वह रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी बीच महिला ने उसके भाई कृपाल सिंह को अपने घर बुला लिया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सिर में सरिया लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई संतोष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।