राज्यपाल के कार्यक्रम से अफसरों की धड़कनें बढ़ीं Amroha News
राज्यपाल आनंदीबेन के कार्यक्रम से अफसरों की धड़कने बढ़ गई हैं। राज्यपाल19 फरवरी को अमरोहा पहुंचेेगी और आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय थाना व अस्पताल का करेंगी निरीक्षण करेंगी।
अमरोहा, जेएनएन । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 19 फरवरी को जनपद में पहुंचेंगी और आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, थाना तथा अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा अफसरों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगी। उनका कार्यक्रम मिलते ही अफसरों की धड़कन बढ़ गई हैं। हर कोई तैयारियों में जुट गया है।
योजनाओं की प्रगति की करेंगी समीक्षा
बुधवार को उपराज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव का आदेश मुख्यालय पहुंच गया। इसमें कहा गया है कि राज्यपाल के समक्ष भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसमें जिले की सफलता की एक कहानी को शामिल किया जाए। इसके अलावा वह आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पुलिस थाना, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल व वृद्धाश्रम का भ्रमण करेंगी। इसके लिए तीन-तीन नामों का विकल्प प्रेषित करें जिसमें से एक-एक नाम का चयन किया जाएगा।
अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी राज्यपाल
आदेश में जिला रेडक्रास समिति व जिला क्षय रोग समिति के पदाधिकारियोंके साथ बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रतिनिधि के साथ टीबी पीडि़त बच्चों को गोद लेने पर चर्चा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की गतिविधियां व उनके साथ बैठक होगी।
जैविक खेती करने वाले किसानों से करेंगी मुलाकात
जैविक खेती करने वाले किसानों से मुलाकात व खेतों का निरीक्षण भी करेंगी। इनके अतिरिक्त अन्य गतिविधियां भी शामिल की गईं है।
उपराज्यपाल का जनपद दौरे का कार्यक्रम मिलने के बाद अफसरों में खलबली मची है। हर कोई आंकड़ों को दुरुस्त करने में जुट गया है।
ये एहतियात बरतने के दिए गए हैं निर्देश
राज्यपाल के स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते न दिए जाएं। स्वागत के दौरान लाल कार्पेट का उपयोग न किया जाए। जिस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि हों, मुख्य मंच पर बैठने के लिए अलग तरह की कुर्सी व सोफा उपयोग न किया जाए। मंचासीन अतिथियों को एक समान बैठने का साधन दिया जाए।