डीआइओएस दफ्तर में ताक पर सरकारी फरमान
अमरोहा : योगी सरकार के फरमान को अफसर और कर्मचारी तवज्जो नहीं दे रहे है। योगी सरका
अमरोहा : योगी सरकार के फरमान को अफसर और कर्मचारी तवज्जो नहीं दे रहे है। योगी सरकार ने सभी अफसरों को नौ बजे से 11 बजे कार्यालय पहुंचा जन सुनवाई का फरमान जारी किया था। मगर कोई इस पर अमल नहीं का रहा है। गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय की पड़ताल में न तो अफसर मिले और न ही समस्त स्टाफ। कुछ कर्मचारी अवश्य की अपने पटल पर कार्य करते दिखे।
दैनिक जागरण की टीम गुरुवार को सुबह नौ बजे डीआइओएस कार्यालय की पड़ताल की। तो पाया कि साहब के कमरे से लेकर कर्मचारियों के कमरे खाली पड़े थे। कुछ के ताले भी नहीं खुले थे। 9.20 बजे पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक मरगूब हुसैन कार्यालय पहुंचे। उनके पीछे मोहम्मद असलम और पवन त्याग, राशिद मसरुर सहित अन्य अधिकारी आते दिखे। अधिकारी दस बजने से चंद मिनट पहले ही अपने कार्यालय पहुंचे। पूछने पर डीआइओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कौशल विकास मिशन के चौथे स्थापना दिवस पर मिशन स्थापना सप्ताह बनाने का निर्देश शासन से मिला है। उसी के क्रम में शुक्रवार को रैली निकाली जाएगी। उसीकी तैयारी में लगा हूं। कार्यालय आने के कुछ ही देर बाद वह फिर निकल गए। इसके बाद कर्मचारी अपने-अपने पटल पर कार्य निपटाते दिखे। जिले में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। मगर जब समय से अधिकारी और कर्मचारी ही कार्यालय पहुंच रहे है तो अपने मातहतों पर कैसे शिकंजा कस सकेंगे। डीआइओएस ने कहा कि सरकार के आदेश का पूरा पालन किया जा रहा है। प्रतिदिन समय से कार्यालय पहुंच लोगों की समस्याएं सुनी जाती है। हमारे विभाग से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर दिया जाता है। इस कारण बहुत कम फरियादी की कार्यालय तक पहुंच पाते है। अगर कोई फरियादी आ भी गया तो उसकी समस्या का निस्तारण तत्काल करा दिया जाता है जिससे उसे दोबारा कार्यालय न आना पड़े।