विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालिका की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Oct 2018 11:09 PM (IST)

गंगा के खादर क्षेत्र में बुखार से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी ...और पढ़ें

बुखार से बालिका की मौत
बुखार से बालिका की मौत

गजरौला : ग्राम शीशोवाली निवासी राजू की सात वर्षीय पुत्री जायना की बुखार से मौत हो गई।

वह कई दिन से बुखार से ग्रस्त चल रही थी। गांव में चिकित्सक के उपचार से आराम नहीं होने पर उसके ननिहाल वाले इलाज के लिए बाहर ले गए थे। शुक्रवार की देर रात में उसकी मौत हो जाने पर शनिवार की सुबह परिवार के लोग उसका शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मचा गया।

बता दें कि गंगा के खादर वाले क्षेत्र से बाढ़ का पानी उतरने के बाद से यहां बुखार पैर जमाए हुए है। बुखार से शीशोवाली, ढाकोवाली इत्यादि में पहले भी एक महिला व दो बच्चों समेत कई रोगियों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विभाग के लोगों ने गांव में शिविर लगाकर परीक्षण भी किया, लेकिन अभी सुधार नहीं हुआ है।