Move to Jagran APP

भाजपा शासन में बह रही विकास की गंगा : महेंद्र

रहरा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक पूनम ने रहरा थाने को भूमि पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 11:23 PM (IST)
भाजपा शासन में बह रही विकास की गंगा : महेंद्र
भाजपा शासन में बह रही विकास की गंगा : महेंद्र

रहरा : विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक पूनम के साथ गुरुवार को रहरा थाने के नए भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। भूमि पूजन पंडित पंकज शर्मा ने कराया।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा भाजपा शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी रहरा को नए थाने की सौगात दी थी। उसका शिलान्यास हो गया है। चचौरा ग्राम में एक बड़ा बिजलीघर,अग्निशमन केंद्र तथा तीन-तीन गोशाला देकर अपने वादे को पूरा किया है।

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा क्षेत्र के विकास कार्यों व जनता को मदद के लिए प्रशासन हर समय तैयार है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा नए थाने के निर्माण से अपराध नियंत्रित होगा। पहले क्षेत्र के लोगों को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने कई किलोमीटर दूर आदमपुर थाना जाना पड़ता था।

इस दौरान गंगेश्वरी ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, एसडीएम संजय बंसल, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, कपिल शर्मा, सत्येंद्र कुमार त्यागी, हरीराज त्यागी, जयपाल सिंह, ईश्वर चंद, महेश खड़गवंशी, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राजपाल सैनी आदि लोग उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद रोपित किया पौधा

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने नवीन रहरा थाना भवन निर्माण का शिलान्यास करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने किया। हाकमपुर में बनेगी रहरा थाने की चौकी

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने भाषण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसपी से ग्राम हाकमपुर में पुलिस चौकी का निर्माण कराने को कहा। बताया हाकमपुर से गंगा तटबंध तक दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना रहता है। यहां से गंगानगर होते हुए जनपद बुलंदशहर के स्याना होते हुए हापुड़ को मार्ग जाता है। इसके साथ ही नजदीक में गंगवार बड़ा कस्बा भी है। जिसको देखते हुए यहां पुलिस चौकी होना जरूरी है। इस पर जिलाधिकारी एवं एसपी ने कहा हाकमपुर में पुलिस चौकी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। एक हेक्टेयर से अधिक में बनेगा नया थाना

रहरा में नए थाने का निर्माण सीएनडीएस द्वारा किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि थाना भवन की शुरुआत 29 जून 2021 को हुई है। 28 जून 2022 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसमें आवासीय निर्माण में 5,70,49,000 तथा अनावासीय निर्माण में 7,92,00,054 रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। आवासीय भवन हेतु 63 लाख तथा अन्य आवासीय भवन के लिए 88 लाख रुपये जारी हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.