बहाने से घर बुलाकर किशोरी संग कराया सामूहिक दुष्कर्म
माता पिता के घर नहीं होने का हवाला देकर पडोस की ही एक युवती से सुलाने के बहाने 14 वर्षीय किशोरी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करा दिया। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से खलबली मची है। मामला थाना सैदनगली के एक गांव का है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 2
हसनपुर: माता पिता के घर नहीं होने का हवाला देकर पड़ोस की ही एक युवती से सुलाने के बहाने 14 वर्षीय किशोरी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करा दिया।
मामला थाना सैदनगली के एक गांव का है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 28 अक्टूबर की रात को पड़ोस की एक युवती यह कहकर अपने घर सुलाने ले गई थी कि उसके माता पिता घर पर नहीं हैं। वह घर पर अकेली है। उसकी झूठी बातों में आकर उन्होंने अपनी बेटी को मानवता के नाते उसके पास सोने के लिए भेज दिया था। आरोप है कि युवती के घर पहले से ही गांव के दो युवक ठहरे थे। किशोरी के पहुंचने पर युवकों ने उसे कमरे में बंद कर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी घटना से पीड़िता खून से लथपथ होने पर बेहोश हो गई। कुछ समय बाद होश में आने पर उसने शोर मचाया तो उसके परिजन एवं आसपास के लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे। आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरता देखकर आरोपित तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। आरोप है कि आरोपितों के परिजन गणमान्य लोगों की मदद से तीन दिन तक पीड़िता के पिता को फैसला करने के बहाने गांव में ही उलझाए रहे। थाने तक नहीं जाने दिया। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने थाना सैदनगली में तहरीर देकर उनके विरूद्व मुकदमा कायम करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। तीन दिन तक गांव में समझौता चलने से प्रथम ²ष्टया मामला सामूहिक दुष्कर्म का प्रतीत नहीं हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।