विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार
गजरौला : आनंद डिग्री कालेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्रा
गजरौला : आनंद डिग्री कालेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए मानवाधिकार की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में मोनू प्रथम स्थान पर रहा।
सोमवार को महाविद्यालय में मानवाधिकारी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बिना कर्तव्य के हम नागरिक अधिकारों एवं मानव अधिकारों की सुरक्षा नहीं कर सकते। प्रबंधक ज्ञानेंद्र मित्तल ने मानव अधिकारों के हनन को रोकने के बारे में जानकारी दी। कहा कि संविधान में प्रति व्यक्ति को स्वतंत्रता प्रदान करते हुए उनके मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई उनके अधिकारों से खिलवाड़ करता है तो वह सजा का पात्र है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मानव के अधिकार विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मोनू कुमार प्रथम, साक्षी द्वितीय एवं अंकुल तृतीय स्थान पर रहा। छात्र अभिजीत को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
इस दौरान चेयरमैन नेमपाल ¨सह, फातिमा, दीप्ति शर्मा, वीरेंद्र ¨सह चौहान, जयवीर ¨सह, ईरम आदि कालेज स्टाफ एवं छात्र-छात्रा मौजूद रहे।