हादसों में गार्ड सहित चार लोग घायल
गजरौला जासं अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक सुरक्षा कर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी विजयपाल व सनेंद्र दोनों बाइक पर सवार होकर तिगरी आए थे। यहां से वापस जाते समय तिगरी में बंधे के पास एक ऑल्टो कार में घुस गए। जिससे दोनों घायल हो गए। दूसरा हादसा हाईवे पर श्रीराम धर्मकांटे के पास हुआ। गांव ख्यालीपुर निवासी राजू का पुत्र प्रयास एएसपी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है। वह सड़क पार कर रहा था। दिल्ली दिशा से आते समय एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे घायल हो गया। ऐसे ही बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने विक्षिप्त महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
गजरौला: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक सुरक्षा कर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी विजयपाल व सनेंद्र दोनों बाइक पर सवार होकर तिगरी आए थे। यहां से वापस जाते समय तिगरी में बंधे के पास एक ऑल्टो कार में घुस गए। जिससे दोनों घायल हो गए। दूसरा हादसा हाईवे पर श्रीराम धर्मकांटे के पास हुआ। गांव ख्यालीपुर निवासी राजू का पुत्र प्रयास एएसपी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है। वह सड़क पार कर रहा था। दिल्ली दिशा से आते समय एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे घायल हो गया। ऐसे ही बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने विक्षिप्त महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।