होमगार्ड पर हमला करने में चार गिरफ्तार
अमरोहा: चे¨कग के लिए संदिग्ध कार रोकने वाले होमगार्ड के साथ मारपीट करने में पुलिस ने कार सवार चारों
अमरोहा: चे¨कग के लिए संदिग्ध कार रोकने वाले होमगार्ड के साथ मारपीट करने में पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से लाइसेंसी रायफल व रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। दो आरोपित मंडी धनौरा तो दो नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी का पर्दाफाश किया है। सोमवार को मंडी धनौरा थाने में तैनात होमगार्ड अजयपाल ¨सह व नरेंद्र कुमार कलाली मार्ग पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही लग्जरी कार में सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध देख दोनों होमगार्ड ने बेरियर लगा दिया। इस पर कार सवार युवकों ने दोनों होमगार्ड के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। घटना के बाद भीड़ जमा होती देख आरोपित कार लेकर भाग निकले। होमगार्ड अजयपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अर¨वद मोहन शर्मा को आरोपितों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि चारों आरोपित शेरपुर रोड स्थित खाबड़ी तिराहे पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने साथ निरीक्षक रघुराज ¨सह, एसआई प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, सिपाही विनीत चौधरी, विवेक कुमार व गोपीचंद को साथ लेकर चारों युवकों को घेर लिया। चारों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उनकी कार की तलाशी ली गई तो उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर व रायफल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम रमन ¨सह निवासी टीचर कालोनी धनौरा, भरपूर ¨सह निवासी चांद्रा फार्म थाना मंडी धनौरा, भरत ¨सह यादव व ब्रजपाल ¨सह निवासी सेक्टर 15 गांव सौरखा जनपद नोएडा बताया।
उन्होंने बताया कि यह रायफल उनके साथी मोनू शर्मा ग्राम पिलखनबाड़ी थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि रमन ¨सह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपित यहां क्या कर रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।